फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव को कूड़ा गाड़ी में ले जाने पर मानवाधिकार आयोग का नोटिस, कहा-शर्मनाक व अमानवीय कृत्य

Sat, 13 Jun 2020 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
कचरे के गाड़ी में शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलरामपुर जिले के उतरौला ब्लाक में एक शव को कूड़ा गाड़ी में ले जाने के मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उतर प्रदेश के डीजीपी व बलरामपुर के नगर पालिका अध्यक्ष को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। 
विज्ञापन


आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव को इस संबंध में अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी करने के साथ ही प्रदेश सरकार से कहा है कि कोरोना संक्रमण से मरने वालों के अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि चिन्हित की जाएं जिससे मृतकों के परिजनों का उत्पीड़न न हो। 

आयोग ने कहा है कि शव के साथ किया गया बर्ताव शर्मनाक व अमानवीय है। इससे स्पष्ट है कि सरकारी कर्मचारी न सिर्फ अपने दायित्वों का निर्वहन करने में नाकाम रहे बल्कि उन्होंने विचलित करने वाली क्रूरता दिखाई।  
विज्ञापन


आयोग ने इसे मानवाधिकारों का गंभीर हनन बताया है। इस मामले में पालिका कर्मियों के साथ ही तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। घटना को लेकर जो वीडियो वायरल हुआ उसमें एक उप निरीक्षक व दो सिपाही शव को कूड़ा गाड़ी में लादे जाते हुए देख रहे थे। आयोग ने प्रदेश सरकार से इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
 
विज्ञापन

राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने भी लिया संज्ञान 

उधर राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए बलरामपुर जिले के डीएम व एसपी को नोटिस जारी किया है। आयोग के सदस्य कुंवर इकबाल हैदर ने नोटिस जारी करते हुए सोमवार तक घटना का कारण व दोषियों के खिलाफ की गई कार्यवाही कि रिपोर्ट तलब की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें