फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी होमगार्ड भर्ती: 23 नवंबर तक देख सकेंगे अभ्यर्थी अपना फाइनल स्कोर, बोर्ड ने जारी किया लिंक; जानें अपडेट

Sat, 24 Oct 2026 11:39 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 में शामिल अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक अपना अंतिम स्कोर देख सकेंगे। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसके लिए लिंक जारी किया है। अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा। अंतिम अंक पंजीकृत ईमेल पर प्राप्त किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
होमगार्ड शारीरिक भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अभ्यर्थियों के अंतिम अंक देखने के लिए लिंक उपलब्ध करा दिया है। यह सुविधा 24 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन


अभ्यर्थी अपना अंतिम स्कोर देखने के लिए निर्धारित पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन कर सकेंगे। सफलतापूर्वक लॉगिन करने के बाद ‘Click here for Final Score’ टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर अंतिम अंक प्राप्त किए जा सकेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

इस लिंक से देखें फाइनल स्कोर

https://hgupexam2025.com/hgrequestmail/

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आधिकारिक सूचना के लिए अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। यह सूचना परीक्षा नियंत्रक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें