होली के मद्देनजर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने शनिवार को सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और आबकारी अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि त्योहार पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने अवैध व जहरीली शराब के उत्पादन व बिक्री पर पूर्ण रोक लगाने, शराब की दुकानों, ढाबों और संदिग्ध स्थलों पर औचक निरीक्षण करने व अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेकिंग अभियान चलाने को कहा है। भांग की अधिकृत दुकानों पर किसी भी दशा में गांजा की बिक्री न होने देने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। इसके अलावा खनन विभाग की समीक्षा में राजस्व लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति, स्रोत स्तर पर निगरानी, ओवरलोडिंग व अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।