फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बस से 10.48 करोड़ की हेरोइन मिली, आरआई ने लखनऊ में यात्री को दबोचा; अब तक 42.68 करोड़ का माल पकड़ा

Thu, 21 May 2026 07:39 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में डीआरआई ने काठमांडू से दिल्ली जा रही बस से 5.24 किलोग्राम हेरोइन बरामद कर एक यात्री को गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 10.48 करोड़ रुपये बताई गई है। एजेंसी अब तस्करी नेटवर्क और सरगना तक पहुंचने के लिए जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
drugs ड्रग्स - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काठमांडू से दिल्ली जा रही बस के एक यात्री के पास से 5.24 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10.48 करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


डीआरआई अधिकारियों को सूचना मिली थी कि काठमांडू से दिल्ली जा रही बस में यात्रा कर रहा एक यात्री भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने बुधवार तड़के करीब चार बजे लखनऊ में संदिग्ध यात्री को रोककर पूछताछ की।

इसके बाद उसके सामान की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग में छिपाकर रखे गए दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें 5240 ग्राम सफेद पाउडरनुमा पदार्थ मिला। मौके पर किए गए फील्ड टेस्ट में पदार्थ हेरोइन पाया गया।
विज्ञापन


एजेंसी अब इस बात की जांच कर रही है कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। हेरोइन की खेप दिल्ली में कहां डिलीवर होनी थी। एजेंसी नेटवर्क को संचालित करने वाले सरगना तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले छह महीनों में डीआरआई ने लखनऊ में कुल 21.34 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी अवैध बाजार में अनुमानित कीमत करीब 42.68 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें