फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरे प्रदेश में हुई जमकर बारिश, सोनभद्र और बरेली में बना रिकॉर्ड; इन 55 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी

Mon, 17 Aug 2026 03:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मानसून में मजबूती देखने को मिल रही है। सोमवार को प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सोनभद्र और बरेली में 140 मिमी से अधिक पानी बरसा। राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।  मौसम विभाग ने 20 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में बने नए कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून की सक्रियता बढ़ी है। सोमवार दोपहर तक सोनभद्र में सबसे अधिक 147.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। बरेली में 141, प्रयागराज में 126, रायबरेली में 88.4, लखीमपुर खीरी में 84 और शाहजहांपुर में 80.2 मिमी बारिश हुई।

Trending Videos
विज्ञापन

55 जिलों में भारी से अति भारी बारिश

मौसम विभाग ने 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के 55 जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी है। विभाग के अनुसार दोबारा सक्रिय हुआ मानसून 20 अगस्त तक प्रदेश में बारिश कराता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें