फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: आज राज्य के दक्षिणी जिलों में होगी भारी बारिश, तराई में भी बरसात के हालात; असर दिखाएंगी पछुआ हवाएं

Sat, 22 Aug 2026 12:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मानसूनी बारिश का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश होती रहेगी। 
विज्ञापन
लखनऊ में हुई भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश पर संकेंदि्रत निम्न दवाब क्षेत्र एवं निचले क्षोभमंडल में उत्तरी हरियाणा पर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर प्रदेश में आज देखने को मिलेगा। मानसूनी द्रोणी मेरठ, कानपुर से होते हुए उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जिससे आज प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं तराई के भागों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पछुआ हवाओं की सकि्रयता बढ़ने से वर्षा में उत्तरोत्तर कमी आने का भी अनुमान है।

विज्ञापन
Trending Videos

झमाझम बारिश से गर्मी से निजात, सड़कों पर जलभराव से हुई मुश्किल

लखनऊ में हुई बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
राजधानी में शुक्रवार शाम हुई झमाझम बारिश ने गर्मी से तो राहत दी, मगर जलभराव ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। शाम पांच बजे के बाद करीब आधे घंटे तक जोरदार बारिश हुई। इससे सड़कें तालाब में बदल गईं। दफ्तर से घर लौट रहे नौकरीपेशा लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डालीगंज अंडरपास से गुजर रही कई गाड़ियां जलभराव के बीच फंसकर बंद हो गईं। लोग भीगते हुए गाड़ियां पैदल खींचते दिखे। बुद्धा पार्क के सामने और डालीबाग की गलियों में भी जलभराव हो गया। बटलर चौराहे पर भी पानी भरा रहा। गोमतीनगर से हजरतगंज जाने वाले लोगों को भी जलभराव से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से कानपुर रोड पर भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन

शुक्रवार शाम करीब दो घंटे तक हुई लगातार बारिश के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के पास कानपुर रोड पर भीषण जाम लग गया। आलम यह है कि शाम करीब पांच बजे बारिश शुरू होते ही रोड पर जलभराव हो जाने के कारण जाम के हालात पैदा हो गए। बारिश बंद होने के बाद भी यातायात सामान्य नहीं हो सका।

बारिश के कारण रात नौ बजे तक भयंकर जाम में वाहन रेंगते नजर आए। यहां अमौसी एयरपोर्ट के पास शहीद पर तिराहे से नादरगंज तिराहे तक करीब चार घंटे जाम के हालात बने रहे। बारिश के कारण शहीद पथ तिराहे से एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे तक लखनऊ आने वाली पटरी पर भारी जलभराव हो गया। सड़क पर पानी भरने से वाहनों के लिए रास्ता संकरा हो गया और उनकी रफ्तार थम गई। स्थिति यह रही कि रात करीब नौ बजे तक यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका।बल्कि वाहनों को रेंग रेंग कर निकलना पड़ा। बारिश बंद होने के बाद सड़क पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। 

करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम का असर सरोजनीनगर के शहीद पथ तिराहे से लेकर नादरगंज तक दिखाई दिया। कानपुर रोड पर जाम के चलते शहीद पथ से हज हाउस तक वाहन रेंगते नजर आए। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान जलभराव से बचने के लिए बड़ी संख्या में वाहन चालक और राहगीर सड़क किनारे तथा आसपास के स्थानों पर रुक गए थे। बारिश थमने के बाद जब लोग एक साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए तो सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते यातायात व्यवस्था चरमरा गई और जाम की स्थिति बन गई।

सबसे ज्यादा परेशानी तीन नंबर से शहीद पथ तिराहे के बीच हुई। यहां सड़क की एक पटरी पर बारिश का पानी भर जाने से करीब आधा हिस्सा वाहनों के आवागमन के लिए बाधित हो गया। संकरी सड़क पर वाहनों की रफ्तार धीमी होने के कारण पीछे से आने वाले वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। कानपुर रोड पर लगे जाम का असर एयरपोर्ट की ओर जाने वाले रोड पर भी पड़ा। देर रात तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे। बारिश थमने के काफी देर बाद भी जलभराव और वाहनों के बढ़े दबाव के कारण यातायात सामान्य नहीं हो पाया। एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को भी जाम के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें