फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूर्वांचल के 15 जिलों में आज अति बारिश की चेतावनी, इन 25 जनपदों में भी अलर्ट हुआ जारी; जानिए पूर्वानुमान

Wed, 13 Aug 2025 06:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: यूपी में बरसात का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वांचल के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी हुई है। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के तराई इलाकों में मानसून की बारिश जारी है। माैसम विभाग ने बुधवार को पूर्वांचल और तराई के 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, 29 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। हालांकि 14 अगस्त से पूर्वी यूपी में बारिश की तीव्रता घटेगी। इसके बाद पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। मंगलवार को पश्चिमी तराई के बिजनाैर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर आदि में अच्छी बारिश हुई। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र अमाैसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्र और अरब सागर से आ रही नमी से बुधवार को पूर्वांचल और तराई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 14 अगस्त को प्रदेश भर में अच्छी बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं।

विज्ञापन

यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत एवं आसपास के इलाकों में ।
 

यहां है भारी बारिश का येलो अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास।
विज्ञापन

गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना

बांदा, चित्रकूट, काैशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें