फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के तीस जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, बरसात की वजह से रायबरेली के स्कूलों में छुट्टी

Mon, 25 Aug 2025 08:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Monsoon IN UP: प्रदेश के तीस जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इधर बरसात की वजह से स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
लखनऊ में सुबह से हो रही है बारिश। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दोबारा सक्रिय हुए मानसून के बाद बीते तीन दिनों में प्रदेश के दक्षिणी और तराई इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश देखने को मिली है। माैसम विभाग ने सोमवार के लिए प्रदेश के पूर्वी और तराई के 30 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 26 अगस्त से अगले पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश में कमी आएगी।

विज्ञापन


रविवार को दक्षिणी जिले सोनभद्र में सर्वाधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं मिर्जापुर में 105 मिमी, भदोही में 98 मिमी और प्रयागराज में 72 मिमी बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को यूपी के पूर्वी और तराई इलाके के 30 जिलों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश के संकेत हैं। 26 अगस्त से अगले चार-पांच दिनों के लिए मानसूनी बारिश धीमी पड़ेगी।

यहां है भारी बारिश का येला अलर्ट

गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती. बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में।

रायबरेली में अवकाश

कल रात से अभी सुबह तक हो रही है भारी बरसात के चलते रायबरेली के सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अवकाश घोषित किया। 
 
विज्ञापन

राजधानी में आज बूंदाबांदी कल से कमजोर पड़ेगा मानसून

राजधानी में बादलों की सक्रियता से रविवार को हजरतगंज, महानगर, इंदिरानगर, गोमतीनगर, आलमबाग आदि इलाकों में छिटपुट बारिश व बूंदाबांदी देखने को मिली। बारिश के पहले और बाद में बादलों के चलते धूप-छांव का खेल भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी छिटपुट बारिश व बूंदाबांदी के संकेत हैं। मंगलवार से कुछ दिन तक बारिश में कमी आएगी।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को लखनऊ में हल्की बारिश के बाद मानसून दोबारा कमजोर पड़ेगा। इससे अगले चार-पांच दिन तक बारिश की उम्मीद कम है। दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में एक और वेदर सिस्टम बन रहा है जो अगले सप्ताह बारिश में तेजी ला सकता है। सितंबर की शुरूआत में बारिश के संकेत हैं। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की कमी के साथ 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री की गिरावट के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें