चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।
राजधानी में अगले तीन दिनों तक मानसून मेहरबान रहने वाला है। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार देर शाम से अगले दो दिन लखनऊ में रुक-रुक कर बूंदाबांदी के आसार हैं। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश के जोर से अगले दो दिनों में दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं। बीते दो माह जून व जुलाई में सामान्य से कम बारिश होने के बाद माैसम विभाग ने अगस्त के शुरुआती सप्ताह में ठीक ठाक बारिश की उम्मीद जताई है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री की बढ़त के साथ 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का तापमान 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।