बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आगरा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में।
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, कत्रौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
लखनऊ में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना।
- फोटो : अमर उजाला।
राजधानी में शुक्रवार शाम करीब चार बजे आंधी-बारिश के चलते शहर से लेकर गांव की बिजली गुल हो गई। यह संकट तारों और ट्रांसफार्मरों पर पेड़ गिरने के कारण हुआ। मंत्री आवास सहित पांच उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। इस बिजली को सामान्य होने में दो से छह घंटे तक लगे।
वैसे तो शहर के 70 फीसदी इलाके शाम सात बजे तक रोशन हो गए, मगर 30 फीसदी लोग रात 10 बजे तक अंधेरे में रहे। मोहनलालगंज, गोसाईगंज, काकोरी, माल, बंथरा और मलिहाबाद की बिजली सामान्य होने में दोबारा शुरू हुई बारिश बाधा बनी। उधर, अहिबरनपुर उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार आधी रात उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठी फटकार कर खदेड़ा। यह लोग बिजली संकट के विरोध में उपकेंद्र पर रात करीब 12 बजे पहुंचेे थे और एक बजे तक प्रदर्शन किया।
मल्हौर ,सुरेंद्रनगर, विमल नगर, कमता, चिनहट तिराहा, गोमतीनगर के विराटखंड तीन-चार, विपुलखंड तीन, चार, पांच, सृजन विहार, पत्रकारपुरम चौराहा, विश्वास खंड, नेहरू एंक्लेव, विभूतिखंड, इंदिरानगर, कल्याणपुर, कुर्सी रोड, विकासनगर, देवा रोड, कमता, राजाजीपुरम के ई, एफ ब्लॉक, एफ ब्लॉक, थाना तालकटोरा, अशरफ नगर, सेक्टर 11,12, असियामऊ, किशोर विहार, रिफा कॉलोनी, हजरतगंज, जनपथ, हबीबुल्ला स्टेट, लालबाग, यूपीआईएल, मोतीनगर, सिटी स्टेशन, वजीरगंज, अमीनाबाद, चौक, अकबरीगेट, नूरबाड़ी, ऐशबाग, तालकटोरा, चौपटिया, अंबरगंज, राधा ग्राम, ठाकुरगंज, डालीबाग, जॉपलिंग रोड, निशातगंज, आलमबाग, आशियाना, कानपुर रोड, तेलीबाग, वृंदावन कॉलोनी, गोमतीनगर विस्तार, खदरा, त्रिवेणीनगर, सीतापुर रोड, आईआईएम रोड, जानकीपुरम अलीगंज, महानगर, निरालानगर आदि में दो छह घंटे तक उपभोक्ता बिजली संकट की चपेट में रहे। उधर, आशियाना क्षेत्र में शक्ति पॉवर हाउस पर पांच एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर चालू किया गया।
मोहनलालगंज, अमेठी उपकेंद्रों की लाइनों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली गुल हुई तो 200 से ज्यादा गांव संकट की चपेट में आ गए। शाम 7:30 बजे एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज उपकेंद्र से कस्बे व गांवों की बिजली चालू हो गई है। अमेठी की लाइन पर से पेड़ को हटाया जा रहा है। शुक्रवार को 33 केवी लाइन टूटने से मोहनलालगंज के 100 गांवों की बिजली भी गुल हुई। नगराम कस्बे व गांवों में बिजली संकट बरकरार है। नादरगंज उपकेंद्र, बनी उपकेंद्र बिजनौर उपकेंद्र इलाकों में भी बिजली व्यवस्था ध्वस्त नजर आई।