फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: आज कानपुर, रायबरेली सहित इन 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ प्रभावित इलाकों की समीक्षा

Wed, 19 Aug 2026 12:04 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Weather in UP: यूपी में मानसून का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अवध के कई जिलों सहित यहां भारी बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश देखने को मिली। प्रयागराज, सोनभद्र, चित्रकूट और मिर्जापुर में जोरदार बारिश हुई। माैसम विभाग ने बुधवार के लिए मध्य प्रदेश से सटे नाै जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 अन्य जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी है।मंगलवार को प्रयागराज में सर्वाधिक 192 मिमी बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन


वहीं बिजनाैर में 162 मिमी, संभल में 150 मिमी और सोनभद्र में 123 मिमी बारिश हुई।क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 23 अगस्त के दाैरान मध्य प्रदेश से सटे जिलों समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही, महोबा व आस पास के क्षेत्र।

इन जिलों में है भारी बारिश की चेतावनी

फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, हमीरपुर, ललितपुर , गाजीपुर, आजमगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, औरैया, जालौन, झांसी व आस पास के क्षेत्र ।
 
विज्ञापन

बाढ़ से 13 जिले प्रभावित, राहत आयुक्त ने की समीक्षा

राहत आयुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने मंगलवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और भोजन, चिकित्सा व आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत बाढ़ से संबंधित कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है।

प्रदेश के 13 जनपदों के 173 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अब तक 84362 लोग और 13058 हेक्टेयर क्षेत्रफल बाढ़ प्रभावित हुआ है। कुल 1589 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं और 1263 बाढ़ शरणालय बनाए गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 4845 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

प्रभावित लोगों के बीच 15238 राहत खाद्यान्न पैकेट और 30316 लंच पैकेट वितरित किए गए हैं। बाढ़ से 6067 पशु प्रभावित हुए हैं, जिनका उपचार और टीकाकरण किया गया है। पेयजल स्वच्छता के लिए 43612 क्लोरीन टैबलेट और 23476 ओआरएस पैकेट बांटे गए हैं। बाढ़ प्रभावित जनपदों में 724 मेडिकल टीमें और 534 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें