फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ में झमाझम बारिश, अचानक दिन में छाया अंधेरा, कमर तक भरा पानी; फ्लाईओवर के नीचे लगा भीषण जाम

Wed, 26 Aug 2026 05:27 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में बुधवार को करीब दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से शहर की रफ्तार थम गई। दिन में अंधेरा छा गया और कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया। जलभराव के कारण चौराहों, अंडरपास और फ्लाईओवर के नीचे भीषण जाम लगा। मौसम विभाग ने तेज बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
लखनऊ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में बुधवार दोपहर करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। घने काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट, वाइपर और डीपर का इस्तेमाल करना पड़ा। बारिश से बचने के लिए लोग फ्लाईओवर के नीचे शरण लेते नजर आए। जलभराव के कारण कई तिराहे-चौराहों और अंडरपास में यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।

विज्ञापन




बुधवार सुबह से ही लखनऊ में रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सुबह से आसमान में घने काले बादल छाए रहे। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। हुसैनगंज, चौक, गोमती नगर, सरोजनी नगर और रहीमाबाद में सुबह रिमझिम बारिश हुई।
विज्ञापन


दोपहर करीब तीन बजे से शाम पांच बजे तक चिनहट, कमता, विभूति खंड, विशाल खंड, मलिहाबाद, बंथरा और सरोजनी नगर में तेज बारिश हुई। कई जगह सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने रात तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी हुई थी बारिश

मंगलवार को सुबह से रात तक शहर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। दिनभर आर्द्रता 80 से 94 फीसदी के बीच रही। मानसून सीजन में अब तक लखनऊ में 450.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य औसत 478.1 मिलीमीटर है। यानी अब तक सामान्य से करीब छह फीसदी कम बारिश हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें