फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रदेश के 40 जिलों में आज हीट वेव की चेतावनी, 13 जिलों में उष्ण रात्रि का अलर्ट भी जारी; यहां चलेगी लू

Wed, 23 Apr 2025 10:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP Temperature Today:  अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी का सितम शुरू हो गया है। बुधवार को प्रदेश के 40 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में लू का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Heatwave News: प्रदेश में पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिन में तपन के साथ-साथ रातों में भी गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूरब से पश्चिम तक प्रदेश के 40 जिलों में गर्म हवा संग लू चलने और 13 जिलों में उष्ण रात्रि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, सुल्तानपुर,अमेठी, बहराइच, लखनऊ, गोरखपुर जैसे जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। दक्षिणी हिस्से प्रयागराज, वाराणसी आदि में दिन में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चलने से तपिश में मामूली राहत रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पछुआ चल जाने से रातों में होने वाली गर्माहट में थोड़ी कमी आएगी। अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त का अनुमान है। इस बीच झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक जा सकता है।
विज्ञापन

 

Weather: 10 राज्यों में अगले पांच दिन तक तेज लू; पश्चिम से लेकर पूर्वोत्तर तक तूफान-बारिश के साथ गिरेंगे ओले

विज्ञापन

यहां है लू चलने की चेतावनी

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें