फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में टली सुनवाई, 30 जनवरी मिली अगली तारीख

Wed, 22 Jan 2025 03:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले में बुधवार को सुनवाई नहीं हो पाई। मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 जनवरी दी गई है।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : एक्स/कांग्रेस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में बुधवार को सुनवाई टल गई। वकीलों के कार्य बहिष्कार से परिवादी भाजपा नेता से जिरह नहीं हो पाई। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने परिवादी से शेष जिरह के लिए 30 जनवरी की तिथि तय कर दी है।

विज्ञापन


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली के सांसद राहुल गांधी पर बंगलूरू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का परिवाद दायर किया था।

बुधवार को परिवादी भाजपा नेता विजय मिश्र से जिरह होनी थी लेकिन वकीलों के कार्य बहिष्कार के कारण जिरह नहीं हो पाई। कोर्ट ने शेष जिरह के लिए 30 जनवरी की तिथि तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें