फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, सभी सीएमओ को भेजे गए निर्देश; सोमवार से अलग ओपीडी

Sun, 30 Aug 2026 11:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Swine flu in UP: यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इसको लेकर महानिदेशालय से सीएमओ को निर्देश भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू महामारी का खतरा? - फोटो : Amarujala.com/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में स्वाइन फ्लू के उपचार की पुख्ता व्यवस्था बनाई गई है। अस्पतालों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। प्रदेश मुख्यालय की टीम जिलों में जाकर व्यवस्थाएं देखेगी और अपनी रिपोर्ट शासन को देगी। अस्पताल में दवा, आक्सीजन का पर्याप्त स्टाक रखने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डा. पवन कुमार अरुण ने बताया कि सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं अधीक्षकों को गाइडलाइन भेज दी गई है। निर्देश दिया गया कि जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी के वक्त डॉक्टर अनिवार्य रूप से मौजूद रहें। जब तक फ्लू के मरीजों के मिलने का सिलसिला चल रहा है तब तक बेहद जरूरी हो तभी अवकाश लें। 

अवकाश लेने पर उसकी जानकारी अपर निदेशक से लेकर महानिदेशालय तक भेजा जाए। सभी अपर निदेशकों को लगातार भ्रमण करने और अस्पतालों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यालय की टीम भी जिलों में भेजी जा रही है। इन्फ्लुएंजा-लाइक इलनेस और सांस संबंधी संक्रमण वाले मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों में लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय से एंटीवायरल दवाएं शुरू कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सोमवार से शुरू होगा अलग काउंटर
बुखार और फ्लू से संबंधित मरीजों के लिए सोमवार से सभी अस्पतालों में अलग से पंजीयन काउंटर शुरू कर दिया जाएगा। इसी तरह जांच के लिए भी अलग से व्यवस्था बनाई गई है। ताकि मरीजों को किसी तरह की समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें