फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं', अखिलेश बोले-इनकी यूपी में एंट्री बंद हो

Wed, 04 Nov 2026 11:57 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इनकी यूपी में एंट्री बंद की जाए।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्प्णी करने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है और पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों दोनों की भावनाएं आहत की हैं। अब इन्हें न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में। अब न तो कोई सच्चा रघुवंशी इनका स्वागत करेगा, न सच्चा यदुवंशी। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश- मध्य प्रदेश के बार्डर पर इनकी नाकाबंदी का बोर्ड लग जाना चाहिए, जिस पर लिखा हो : ‘ईशनिंदा’ करनेवालों का उप्र की धर्म-भूमि पर प्रवेश वर्जित है।

जिसने धर्म-मज़हब नहीं छोड़ा वो अगली बार सम्प्रदायों पर छींटाकशी करने से बाज़ नहीं आयेगा। समझाने की ज़रूरत नहीं अगला नंबर किस का है। नेपाल बार्डर भी बंद करना पड़ेगा नहीं तो उधर से इधर आना ज़्यादा पास पड़ेगा। 
विज्ञापन


लगता है उत्तर प्रदेश में किसी बाहरी के इशारे पर किसी की राजनीतिक-धार्मिक सत्ता को चुनौती देने का काम हो रहा है। आपस की  टकराहट में सियासी लोग भगवान को क्यों ला रहे हैं।
 

अखिलेश यादव का बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि 17 नवंबर से प्रतापगढ़ में हाने वाली कथा के लिए धीरेंद्र शास्त्री आने वाले हैं। इस कथा का आयोजन राजा भैया करवा रहे हैं। अखिलेश यादव ने पहले भी इस मुद्दे पर बयान जारी कर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें