आउटर पर रुकने का झंझट भी होगा खत्म
रेलवे अधिकारी बताते हैं कि चारबाग स्टेशन पर दो, तीन, चार व पांच नंबर प्लेटफॉर्मों की लंबाई बढ़ाई जाएगी। अभी तक प्लेटफॉर्म नंबर एक की लंबाई ही सर्वाधिक है, जिससे फुल रैक की ट्रेनें यहां आती हैं।
फुल रैक से चलानी हैं ट्रेनें
रेलवे बोर्ड ने उत्तर, पूर्वोत्तर सहित सभी रेलवे जोनों को निर्देशित किया है कि जिन ट्रेनों को कम बोगियों के साथ चलाया जा रहा है, उन्हें फुल रैक के साथ चलाया जाए। मसलन, जिन ट्रेनों में 15 से 18 बोगियां लगाई गई हैं, उनमें बोगियों की संख्या 22 से 24 कर दी जाए। फुल रैक होने पर ट्रेनों के लिए प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाना मजबूरी भी है।
तीन से पांच सौ मीटर तक बढ़ेगी लंबाई
प्लेटफार्मों की लंबाई बढ़ाने के लिए सर्वे भी कराया गया है। इसमें यह बात सामने आई है कि ज्यादातर प्लेटफार्मों की लंबाई तीन से पांच सौ मीटर तक बढ़ाई जाएगी। इससे उनकी लंबाई 12 से 15 सौ मीटर तक हो जाएगी।