गोल्ड कोस्ट में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सोने का तमगा जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य सरकार 50 लाख रुपये का पुरस्कार देगी। वहीं, रजत पदक लाने वाले को 30 लाख तो कांस्य पदक विजेता को 15 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए जल्द ही एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि पदक विजेताओं को प्रदेश के सरकारी विभागों में उनकी योग्यता के मुताबिक सरकारी नौकरी दिए जाने का भी फैसला किया गया है। खेल कोटे से नौकरी देने के लिए 11 सरकारी विभागों का चयन किया गया है। इन विभागों में पद खाली होने पर क्रमानुसार पदक विजेता खिलाड़ियों को नौकरी दी जाएगी।