फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 हजार शिक्षा मित्रों के शिक्षक बनने पर होगा फैसला

Mon, 27 Jul 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार शिक्षा मित्र से शिक्षक बनाने के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी। जिससे यह साबित हो सके कि राज्य सरकार ने निर्णय सही किया है। प्रदेश सरकार अभी तक 1,35,826 शिक्षा मित्रों को शिक्षक बना चुकी है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में कार्यरत 1.76 लाख शिक्षा मित्रों को तीन चरणों में दूरस्थ शिक्षा से बीटीसी का प्रशिक्षण दिलाकर सहायक अध्यापक बनाने का निर्णय किया है। पहले चरण में 60,000 शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया।

इनमें से परीक्षा पास करने वाले 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जा चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

दूसरे चरण में 92,000 शिक्षा मित्रों को मिला प्रशिक्षण

दूसरे चरण में 92,000 शिक्षा मित्रों ने बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इसमें 91,104 ने परीक्षा पास की, जिसमें से 77,000 को शिक्षक बनाया जा चुका है। शेष बचे 14,104 शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने की प्रक्रिया चल रही थी।

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के इस निर्णय पर रोक लगा दी। इस मामले में अब सोमवार को सुनवाई होगी।

इस दौरान राज्य सरकार अपना पक्ष रखेगी। इसके बाद कोर्ट से जो निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें