फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर लाइक व कमेंट पर होगी सरकार की नजर

Wed, 06 May 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चलने वाले संदेशों से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए सरकार ने इस पर निगरानी का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके लिए मेरठ में एक लैब स्थापित करने की तैयारी है। इस लैब के जरिए सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी।

प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने बताया कि डीआईजी मेरठ रमित शर्मा ने इसके लिए उन्हें एक प्रस्तुतीकरण दिया था।

दिल्ली विवि के एक प्रोफेसर ने भी सोशल मीडया के संदेशों का अध्ययन कर उस पर काउंटर देने का तरीका निकाला है। इससे निगरानी तंत्र को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

हर लाइक और कमेंट पर होगी नजर

उन्होंने कहा कि मेरठ में स्थापित होने वाली इस लैब में सोशल मीडिया की विभिन्न साइट्स व एप्लीकेशन की मॉनीटरिंग की जाएगी।

यह देखा जाएगा कि किस संदेश को कितने लोग देख रहे हैं और उस पर कितनी और कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसके अध्ययन के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

आईजी मेरठ आलोक शर्मा को भी इस मुहिम से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि डीआईजी मेरठ से कहा गया है कि वे इस मुद्दे पर ठोस प्रस्ताव तैयार करें, जिसमें यह स्पष्ट हो कि सोशल मीडिया के संदेशों का किस तरह अध्ययन होगा।

प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की संवेदनशीलता को देखते हुए इस लैब की मेरठ में स्थापित करने का फैसला हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें