फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कब तक मिल जाएगा कन्या विद्या धन?

Wed, 27 Aug 2014 01:30 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने वित्तीय वर्ष 2013-14 की बची हुई पात्र छात्राओं को इसी माह कन्या विद्याधन बांटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कन्या विद्याधन योजना में वर्ष 2012-13 में 900 करोड़ तथा 2013-14 में 900 करोड़ व्यय किया गया।

योजना के तहत 2013-14 में 341308 छात्राएं लाभांवित हुईं। वर्ष 2013-14 में बची पात्र छात्राओं को 31 अगस्त तक कन्या विद्याधन दे दिया जाए।

इसके अलावा इस साल 30 जुलाई तक रिटायर होने वाले शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के देयों का भुगतान प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी निर्देश दिया है कि शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी को सेवानिवृत्त के दिन ही उसके सभी देयों का भुगतान किया जाए।

इसके लिए प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है जो प्रतिमाह इसकी समीक्षा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें