फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख भर्तियों पर एक कदम आगे बढ़ी सरकार

Fri, 19 Dec 2014 01:02 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती की सूचना का प्रारूप गुरुवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन


विभागों को इसी प्रारूप पर उनके यहां समूह ‘ग’ के रिक्त पदों की सूचना पांच जनवरी तक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को देनी है।

प्रदेश में अब समूह ‘ग’ की सभी भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा।

प्रदेश में समूह ‘ग’ के दो लाख से अधिक पद खाली हैं। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक राजीव कुमार ने गुरुवार को भर्ती की सूचना का प्रारूप सभी विभागों को भेज दिया।

विभागों को खाली पदों के ब्यौरे के साथ ही सेवा नियमावली की अंग्रेजी व हिंदी प्रतियां व पदों के आरक्षण की विस्तृत जानकारी भी देनी होगी।

प्रमुख सचिव ने कहा कि विभाग आयोग के सचिवालय से 26 दिसंबर तक इस संबंध में जरूरी जानकारी ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें