फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का वादा, 2016 तक पूरी हो जाएंगी योजनाएं

Fri, 07 Aug 2015 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि देश में यदि सबसे ज्यादा लोकप्रिय किसी की भी योजनाएं हैं तो वे सपा सरकार की हैं। समाजवादी पेंशन योजना हो या 108-102 समाजवादी एंबुलेंस सेवा। अस्पतालों में भी इलाज, दवा व जांचें मुफ्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार ने हर क्षेत्र में विकास के कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों में एक सितंबर से अल्ट्रासाउंड जांच मुफ्त किए जाने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर चिकित्सा विभाग के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सूबे की 60 अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व फैजाबाद में नवनिर्मित 100 बेड के मंडलीय चिकित्सालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सूबे के विभिन्न अस्पतालों में 12,000 नए बेड का विस्तार कर रहा है। चिकित्सा शिक्षा विभाग भी मेडिकल कॉलेजों में बेड बढ़ाने के काम में लगा हुआ है। इनमें से काफी काम मार्च 2016 में पूरे हो जाएंगे।

शहरों के साथ गांव भी बनें स्मार्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबे में 13 स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव है। हम चाहते हैं कि सूबे के सांसद भी आगे आएं। वे गांवों को भी स्मार्ट बनाएं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में अब तक जितने काम हुए, उतने कभी नहीं हुए। भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत हुई तो उसे भी कैंसिल कर दी।

मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि फैजाबाद के मंडलीय अस्पताल को आगे चलकर 300 बेड का बनाया जाना है। पहले स्वास्थ्य विभाग में 500 तरह की दवाएं मुफ्त मिलती थीं। अब इन्हें बढ़ाकर 816 दवाएं कर दी हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने बताया कि फैजाबाद में मंडलीय अस्पताल बनने से वहां के जिला अस्पताल में दबाव कम होगा। 95 पद यहां के लिए स्वीकृत किए हैं। चार करोड़ के उपकरण यहां लगाए गए हैं।

दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दी गई हैं। कार्यक्रम को स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, शंखलाल मांझी, मंत्री अवधेश प्रसाद, विधायक तेजनारायण पांडेय पवन पांडेय ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

फैजाबाद व वाराणसी में घाटों पर सुनाई देंगे भजन

वाराणसी में गंगा घाट पर व फैजाबाद में सरयू नदी के तट पर अब श्रद्धालुओं को भजन सुनाई देंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार वहां म्यूजिक सिस्टम लगाने जा रही है। ये म्यूजिक सिस्टम लखनऊ में लोहिया पार्क की तरह ही होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि फैजाबाद में भजन सुनने के लिए एक स्थान भी बनाया जाएगा। वहां बिजली की व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है।

ऑटोमेटिक मशीनों से होगी जिला अस्पतालों की सफाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला अस्पतालों में सफाई अब पोंछा के बजाय ऑटोमेटिक मशीनों से की जाएगी। खास तौर पर ऑपरेशन थिएटर में इस तरह से सफाई करवाई जाएगी ताकि वहां संक्रमण की कोई शिकायत न रह जाए।

शहरों में भर्ती होंगी 6800 आशा बहुएं
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की तर्ज पर अब सरकार शहरों में भी आशा बहुओं की नियुक्तियां करने जा रही है। शहरों में ऐसी 6800 आशाएं नियुक्त की जाएंगी। ये शहरों में खासकर मलिन बस्तियों में काम करेंगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें