फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिलेश ने राज्यपाल से संबंधों पर दी सफाई

Wed, 22 Oct 2014 01:34 AM IST
अनिल श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि राज्यपाल से उनके बहुत अच्छे संबंध हैं। जहां तक लखनऊ मेट्रो का काम वक्त पर पूरा होने को लेकर शंकाओं का सवाल है, वो निर्मूल साबित होंगी। काम काफी योजनाबद्ध ढंग से चल रहा है। कोशिश है कि यह परियोजना और तेजी पकड़े।
विज्ञापन


इसकी लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है। ढाई साल में उनकी सरकार ने जितने काम किए हैं उतने काम कहीं नहीं हुए हैं। उन्होंने बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की जरूरत बताते हुए कहा कि सरकार इस ओर ध्यान देगी। वे मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद सचिवालय एनेक्सी मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सवाल-जवाब का सिलसिला सपा के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल की राज्यपाल को दी गई हल्ला बोल की चेतावनी से शुरू हुआ। पूछा गया कि क्या वह और सपा उनके इस बयान से सहमत है?
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि दो दिन पहले ही उनकी राज्यपाल से मुलाकात हुई थी। राजभवन में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था। हम उन्हें उस दिन दिवाली की शुभकामनाएं देकर आए थे। पहले भी शुभकामनाएं देते रहे हैं। यहां के बाद फिर जाएंगे उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं देने।

नरेश अग्रवाल के बयान पर नहीं बोल सके कुछ

मुख्यमंत्री अखिलेश से जब नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर सवाल हुआ तो मुख्यमंत्री सीधा जवाब देने के बजाय सोमवार को राजधानी के मोहनलालगंज में अपने आकस्मिक निरीक्षण की जानकारी देने लगे। सपा महाधिवेशन में राज्यपाल पर हमले को लेकर पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में बहुत से मुद्दे उठते हैं।

जैसे उन्होंने ही मेट्रो, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त पानी, लैपटॉप वितरण, आगरा-लखनऊ प्रवेश नियंत्रित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, पुलों के निर्माण, लॉयन सफारी जैसी तमाम योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा था कि किसी अन्य प्रदेश में इतना काम नहीं हुआ। युवाओं को रोजगार मिल रहा है। जब से सरकार बनी है कई योजनाएं लागू की और उन्हें पूरा भी किया।

अधिवेशन में बहुत से सवाल आते हैं, बहस होती है। लोकतंत्र में यही होता है। यह पूछे जाने पर कि राज्यपाल ने मेट्रो के  पहल की सराहना करते हुए इसके समय से पूरा होने पर आशंका जताई है? अखिलेश ने कहा कि मेट्रो पर काम हो रहा है। काम तेज कराएंगे और समय पर पूरा कराएंगे।

गरीबों को सामान्य रिक्शे देंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहनलालगंज के गांव में वह जिस परिवार से मिले उसका मुखिया किराए पर रिक्शा चलाता है। दिवाली है। क्या आमदनी होती होगी। जब तक सोलर व बैटरी के रिक्शे का इंतजाम नहीं होता है तब तक सामान्य रिक्शे की व्यवस्था करके वितरित करेंगे। जैसे पुलिस को साइकिल दी है वैसे ही गरीबों को रिक्शे का वितरण शुरू कराएंगे। कहा गांव, गरीब, किसान के लिए बहुत काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारेंगे

अखिलेश ने कहा कि मोहनलालगंज के जिस स्कूल में वह गए थे वहां पर्याप्त संख्या में बच्चे नहीं थे। रजिस्टर में नाम ज्यादा बच्चों के थे और उपस्थिति कम थी। खाना, सफाई आदि की व्यवस्था ठीक नहीं मिली। यह पूछने पर कि बच्चे मुख्यमंत्री का नाम तक नहीं बता सके?

अखिलेश ने रायबरेली दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वहां तो एक बच्चे ने उन्हें राहुल गांधी बता दिया था। यहां नहीं बताया तो ठीक ही रहा। कोई दूसरा नाम बता देता तो क्या होता? कहा स्कूल में दो शिक्षिकाएं थीं। किसी को सस्पेंड कर देता, बीएसए एबीएसए, डीआईओएस की नाकामी बता देता, लेकिन इससे क्या होता?

दरअसल बेसिक शिक्षा में सुधार की जरूरत है। टीचर को सस्पेंड करते तो कहानी दूसरी तरफ चली जाती, जैसे नोएडा में हुआ था। जरूरत यह है कि बच्चों को कैसे सिखाया जाए जिससे उनका ज्ञान बढ़ सके। इस पर सरकार ध्यान देगी।

कन्नौज के हसेरन ब्लॉक में चलाए जा रहे पायलट प्रोजेक्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां इंटरटेनमेंट,  एजूकेशन एंड फू ड की योजना चल रही है। शत प्रतिशत बच्चे आते हैं। आज प्रशिक्षित शिक्षक और अच्छे शिक्षक नहीं है। यह भी समस्या है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें