फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा व बसपा के बीच बहस का मुद्दा बनी 'दीवार'

Thu, 26 Mar 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष मायावती के माल एवेन्यू स्थित आवास व बसपा के प्रदेश कार्यालय के पास बने कमरों को न हटाने का मामला बुधवार को भी विधान परिषद में गूंजा।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि सरकार ने आश्वासन देने के बाद मार्ग में अवरोध बने कमरों को तो अभी तक ध्वस्त नहीं किया है।

ऊपर से पुल के पास सर्विस लेन पर दीवार जैसा अवरोध बनाया जा रहा है। जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। इस मुद्दे पर आरोप-प्रत्यारोप के बाद नेता सदन अहमद हसन ने आश्वस्त किया कि वह पूरी जानकारी करके कल सदन को बता देंगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने आश्वस्त किया था कि कमरों को हटाने का प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जा रहा है। पर, कमरे आज तक नहीं हटे।

नेता सदन ने कहा कि सरकार किसी का रास्ता नहीं बंद करेगी। पर, पुलिस चौकी बनाना जरूरी है। उसे बनाया जाएगा।

जिन कमरों को हटाने का आश्वासन दिया गया है, वे भी हटाए जाएंगे। सभापति गणेश शंकर पांडेय ने सरकार से कहा कि पूरा मामला दिखवा लें। रास्ता बंद न होने पाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें