फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अफसरों को दी नई तैनाती, अब आवास की स्थायी जिम्मेदारी दीपक को

Mon, 05 Aug 2019 06:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
up govt
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सोमवार को तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी। दो वरिष्ठ आईएएस अफसरों की तैनाती में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। एक  को नई तैनाती मिली है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी व प्रमुख सचिव आवास देवेश चतुर्वेदी को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में तैनाती दी गई है। 1990 बैच के आईएएस दीपक कुमार प्रमुख सचिव आवास बनाए गए हैं। देवेश व दीपक के विभागों में आपस में बदलाव चर्चा का विषय है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार को सरकार ने लंबी प्रतीक्षा के बाद पिछले दिनों प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर तैनाती दी थी लेकिन उन्होंने जॉइन नहीं किया था। तभी से अटकलें थी कि दीपक इस तैनाती से खुश नहीं हैं।

ब्यूरोक्रेसी में चर्चा है कि दीपक को प्रमुख सचिव गृह बनाने का प्रस्ताव था। पर, कई दिन की माथापच्ची के बाद गृह विभाग की कमान अपर मुख्य सचिव स्तर के अफसर को देने का फैसला हुआ और अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

दीपक के जॉइन न करने पर सरकार ने उन्हें किसी अन्य महत्वपूर्ण विभाग में समायोजित करने का फैसला किया। सोमवार को उनका प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए ब्यूरोक्रेशी में अच्छे विभाग के तौर पर देखे जाने वाले आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर तैनाती कर दी गई। इसके बाद देवेश को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में भेज दिया गया।

विज्ञापन

 

बताते चलें पिछले महीने देवेश जब विदेश प्रशिक्षण के लिए गए थे तब सरकार ने प्रतिनियुक्ति से लौटकर तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे दीपक कुमार को बिना नियिमत तैनाती दिए ही आवास विभाग की वैकल्पिक जिम्मेदारी दे दी थी। लेकिन देेवेश के प्रशिक्षण से लौटते ही दीपक का आवास से प्रभार खत्म हो गया था और वह फिर प्रतीक्षा में पहुंच गए थे। देवेश आवास का नियमित काम देखने लगए थे। इस फेरबदल के बाद दीपक अब आवास विभाग के नियमित प्रमुख सचिव बन गए हैं।

विज्ञापन

वीना को प्रतिनियुक्ति से लौटते ही भूतत्व खनिकर्म व स्टांप रजिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीना कुमारी मीना को दो महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी है। वह अब स्टांप रजिस्ट्रेशन तथा भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की प्रमुख सचिव होंगी।

1993 बैच की आईएएस अधिकारी वीना ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर सोमवार को ही जॉइनिंग दी और साथ ही उन्हें तैनाती भी मिल गई। लंबे समय बाद किसी अफसर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटते ही तैनाती मिली है। वीना के पति बाबूलाल मीना को भी जॉइनिंग के बाद काफी दिनों तक तैनाती के लिए इंतजार करना पड़ा था। प्रमुख सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म तथा स्टांप रजिस्ट्रेशन हिमांशु कुमार स्टडी लीव पर जाएंगे।

अजय होंगे प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी
केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने आईएएस अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) बनाने का फैसला किया है। वह एल. वेंकटेश्वर लू का स्थान लेंगे। आयोग ने नए सीईओ की तैनाती के लिए प्रदेश सरकार से पैनल मांगा था।

सूत्रों ने बताया कि प्रदेश से प्रमुख सचिव स्तर के दो व सचिव स्तर के एक अधिकारी का नाम आयोग को भेजा गया था। आयोग ने 2001 बैच के आईएएस अधिकारी व सचिव आयुष अजय को प्रदेश का नया सीईओ बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार जल्दी ही अजय की नियुक्ति का आदेश जारी कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें