फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल बोले, 'आजम पर निर्णय करूंगा पर अभी नहीं'

Tue, 15 Mar 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा उन्हें लेकर विधानसभा में की गई टिप्पणी पर वह विधानसभा अध्यक्ष से जानकारी प्राप्त होने के बाद निर्णय करेंगे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि मंत्री और विधानसभा को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।

सोमवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे नाईक ने आजम की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कार्यवाही का पूरा ब्यौरा तलब किया है।
विज्ञापन


सारी जानकारी मिलने के बाद वह तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा की अपनी गरिमा है। मंत्री को अपने पद की गरिमा का ध्यान रखकर ही कुछ कहना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें