उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राज्य विश्वविद्यालय राम नाईक ने गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के कुलपति प्रोफेसर गया प्रसाद का कार्यकाल तीन माह की अवधि अथवा नए कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने तक विस्तारित किया है।
गया प्रसाद अब अग्रिम आदेशों तक अपने पद पर बने रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर गया प्रसाद का कार्यकाल 9 मार्च 2019 को समाप्त हो रहा है। जानकारी मिली है कि नियमित कुलपति की नियुक्ति में कुछ समय लगने की संभावना है जिसके कारण राज्यपाल ने कुलपति का कार्यकाल विस्तारित किया है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव हेमन्त राव द्वारा गुरुवार को दी गई।