उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से की मुलाकात
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचारिक भेंट की। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद राष्ट्रपति व केंद्रीय मंत्रियों से उनकी यह पहली मुलाकात थी।
इससे पहले राज्यपाल ने एम्स जाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके परिजनों से भेंट की।