सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के राजभवन में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित कई मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने सरकार पटेल को श्रद्घांजलि अर्पित की। इसके पहले लखनऊ के हजरतगंज स्थित पार्क में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व लखीमपुर के निघासन से भाजपा विधायक शशांक वर्मा ने सरकार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।