फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों से आ रहे श्रमिकों का किराया देगी योगी सरकार, अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग वापस आए

Thu, 14 May 2020 07:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की सुरक्षित एवं सम्मानजनक ढंग से वापसी कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रवासी कामगार एवं श्रमिक पैदल, दोपहिया वाहन या किसी भी असुरक्षित साधन से यात्रा न करें। इन्हें बस, ट्रेन जैसे सुरक्षित साधनों से पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


ये बातें यूपी के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया है कि गृह जनपद में क्वारंटीन सेन्टर पर प्रवासी कामगार एवं श्रमिक की थर्मल स्कैनिंग की जाए। कोरोना की दृष्टि से संदिग्ध प्रवासी कामगार एवं श्रमिक की पूल टेस्टिंग के माध्यम से मेडिकल जांच की जाए। जो बिल्कुल स्वस्थ हों, उन्हें राशन किट उपलब्ध कराते हुए होम क्वारंटीन के लिए सुरक्षित घर पहुंचाया जाए। होम क्वारंटीन के दौरान उन्हें 1,000 रुपए का भरण-पोषण भत्ता भी उपलब्ध कराया जाए।

अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि प्रदेश में अब तक 318 ट्रेनों से लगभग 3,84,260 प्रवासी कामगार एवं श्रमिक वापस लौट चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को लाये जाने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर चलाई जा रही ट्रेनों में श्रमिकों का किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दिल्ली से 4 ट्रेनें प्रतिदिन उत्तर प्रदेश के लिए चलाए जाने पर सहमति बनी है जिसे आगे और बढ़ाया जायेगा। गाजियाबाद, नोएडा एवं सहारनपुर से भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश से बिहार के लिए भी ट्रेनें चलेंगी।

उन्होंने बताया कि गोरखपुर में 49 ट्रेनों से 52,069, लखनऊ में 34 ट्रेनों से 39,905, प्रयागराज में 16 ट्रेनों से 19,992, जौनपुर में 18 ट्रेनों से 22,811, बलिया में 12 ट्रेनों से 14,968,  वाराणसी में 13 ट्रेनों से 15,189, आगरा में 4 ट्रेनों से 4,833, कानपुर में 7 ट्रेनों  से 8,533 प्रवासी कामगार एवं श्रमिक आये हैं। वर्तमान में प्रदेश के 45 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गुजरात से 174, महाराष्ट्र से 51, कर्नाटक से 12 व पंजाब से 59 ट्रेनें आ चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें