फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार, खरीद नीति को मंजूरी

Sat, 14 Mar 2020 11:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश कैबिनेट ने किसानों से गेहूं खरीद की नीति को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार किसानों से केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति कुंतल के हिसाब से गेहूं खरीदने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


फिलहाल राज्य की ओर से किसानों को 20 रुपये प्रति कुंतल दी जाने वाली उतराई व छनाई पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। गेहूं की खरीद एक अप्रैल से 15 जून 2020 तक होगी।

राज्य सरकार केप्रवक्ता व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि कैबिनेट ने पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी किसानों से 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का फैसला किया है। किसानों के गेहूं मूल्य का भुगतान ई-पेमेंट के जरिए उनके बैंक  एकाउंट में होगा। मंत्री ने बताया कि एफसीआई सहित सभी एजेंसियों का खरीद लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि किसानों को इस बार 20 रुपये प्रति कुंतल छनाई व उतराई देने को लेकर फैसला नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य से अधिक कीमत देने के लिए मंजूरी लेने की शर्त लगा दी है। सरकार केंद्र से अनुमति लेने के बाद ही इस संबंध में कार्यवाही कर सकेगी। फिलहाल गेहूं की खरीद 1925 रुपये प्रति कुंतल के  हिसाब से ही होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

भंडारण निगम 40 मंडियों में बनाएगा गोदाम

प्रदेश कैबिनेट ने राज्य के 40 मंडियों में 5000-5000 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बनाने के लिए यूपी भंडारण निगम को नाबार्ड से ऋण लेने के लिए 148.70 करोड़ रुपये की शासकीय गारंटी दे दी है। इसके लिए नाबार्ड ऋण देगा।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में 25 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता के  ही गोदाम उपलब्ध हैं। भंडारण निगम 19 लाख मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम बढ़ाने के लिए नाबार्ड से एमओयू करेगा। नाबार्ड इसके लिए 3.90 प्रतिशत की दर से ऋण देगा।

करीब 1000 करोड़ रुपये इस प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे। किसानों के लिए 10 प्रतिशत स्थान आरक्षित होगा। पहले एक महीने किसान गोदाम में फ्री रख सकेंगे। इसके बाद किराया देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें