फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में मासूम की मौत पर सरकार करेगी डैमेज कंट्रोल, 17 अगस्त को होगा ऐलान

Wed, 16 Aug 2017 06:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर में हुई मौतों से घिरी यूपी सरकार ने मामले पर डेमेज कंट्रोल के लिए योजना तैयार कर ली है। सरकार इसके लिए स्वच्छ उत्तर प्रदेश, स्वस्‍थ उत्तर प्रदेश अभियान चलाएगी। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से करेंगे और ये 17 अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन


केशव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। गोरखपुर हादसे में जो भी जिम्मेदार होगा उसे बख्‍शा नहीं जाएगा। खास बात ये है कि कांग्रेस ने भी गोरखपुर में सेवा दल के कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान का ऐलान कर दिया है।

केशव ने इंसेफलाइटिस पर कहा कि अगर कांग्रेस ने इतनी गंदगी न फैलाई होती तो ये बीमारी न फैलती। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस इस मामले पर लगातार यूपी सरकार के ‌खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और योगी सरकार के इस्तीफे की मांग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने बुधवार को भी लखनऊ में प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें