फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मौतों के बाद जहरीली शराब मामलें में बड़ी कार्रवाई, एक इंस्पेक्टर व पांच सिपाही सस्पेंड

Thu, 13 Jul 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से 28 लोगों की मौत के बाद सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक आबकारी इंस्पेक्टर और पांच सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। जबकि 100 आबकारी इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है।
विज्ञापन


साथ ही आबकारी विभाग ने प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इसके तहत अब तक 57 हजार लीटर शराब बरामद की गई है जबकि 160 लोगों को जेल भेजा गया है।

आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने आजमगढ़ में अवैध शराब के धंधे पर लगाम लगाने में लापरवाही बरतने के आरोप में आबकारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सिपाही आशीष कुमार सिंह, महेश कुमार, प्रवेश कुमार और आशुतोष पाठक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


आजमगढ़ प्रभार (प्रवर्तन) के प्रधान आबकारी सिपाही सुभाष चंद्र शुक्ल को भी सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही 100 आबकारी इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया है। आजमगढ़ में अभियोजन में तैनात बृजेश कुमार को हटाकर उन्नाव भेज दिया गया है।

वहीं अभियोजन बलिया में तैनात मनोज कुमार यादव द्वितीय को आजमगढ़ भेजा गया है। इसके अलावा 98 अन्य इंस्पेक्टरों की भी तैनाती में परिवर्तन किया गया है। इन सभी से तत्काल अपने नई तैनाती स्थल पर जॉइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

57 हजार लीटर अवैध शराब बरामद, 160 गिरफ्तार

- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में जहरीली शराब कांड के बाद आठ जुलाई से शुरू हुए विशेष जांच अभियान में अब तक 57 हजार 770 लीटर से अवैध शराब बरामद की गई है।

इस मामले में 160 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और 2676 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता सामने आई तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें