फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: श्रीराम व हनुमान मंदिरों का होगा दस्तावेजीकरण, गजेटियर में छपेगा, चित्रकूट के लिए बड़ी योजना जल्द

Sun, 01 Nov 2020 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
प्रदेश की योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती के मौके पर विकास खंड स्तर तक के श्रीराम व हनुमान मंदिरों का दस्तावेजीकरण कराने और इसे गजेटियर में प्रकाशित कराने का फैसला किया है। प्रदेश सरकार की पहल पर पहली बार वाल्मीकि जयंती पर आठ से 24 घंटे का वाल्मीकि रामायण का अनवरत पाठ करवाया गया। 
विज्ञापन


सरकार जल्दी ही महर्षि वाल्मीकि व गोस्वामी तुलसीदास की कर्मस्थली चित्रकूट के लिए बड़ी योजनाओं का एलान कर सकती है। महर्षि वाल्मीकि आदि कवि हैं और उनकी कालजयी कृति रामायण महाकाव्य भगवान श्रीराम के समकालीन मानी जाती है। 

सरकार ने अपने धार्मिक व सांस्कृतिक एजेंडे को और आगे बढ़ाते हुए इस बार महर्षि वाल्मीकि जयंती के मौके पर रामायण पाठ का आयोजन जिलाधिकारियों के निर्देशन में कराया। सभी 75 जिलों में श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिर, बाल्मीकि मंदिर व अन्य मंदिरों पर रामायण पाठ के आयोजन पूरे भक्तिभाव के बीच हुए। 
विज्ञापन


करीब 1,000 मंदिरों में ये आयोजन एक  साथ हुए। बाल्मीकि समाज के साथ अन्य समाज के लोगों को सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया। निदेशक संस्कृति शिशिर ने बताया कि सरकार ने प्रत्येक जिले में ब्लाक स्तर तक श्रीराम मंदिर व हनुमान मंदिर का दस्तावेजीकरण करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

इसके लिए नाम, पते व जीपीएस लोकेशन के साथ पूरी जानकारी मांगी गई है। जिलों से प्राप्त तथ्यों व विवरण को गजेटियर के रूप में भी प्रकाशित किया जाएगा। इसके अलावा संस्कृति विभाग एक ‘ग्लोबल इन्साइक्लोपीडिया ऑफ द रामायण’ तैयार कर रहा है। यह जानकारी उसमें भी उपयोगी साबित होगी।

राम जानकी व राम वन गमन मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण व विकास
इसी तरह वाल्मीकि रामायण में वर्णित राम-जानकी मार्ग व राम वन गमन मार्ग का भी का भी डेटाबेस तैयार करने की योजना है। सरकार इन दोनों ही मार्गों व प्रमुख स्थलों के सौंदर्यीकरण व विकास की भी योजना बना रही है।

निदेशक ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि के मानव मूल्यों, समाज मूल्यों व राष्ट मूल्यों की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कार्ययोजना तैयार कर सरकार काम करने जा रही है। वाल्मीकि मंदिरों केसौंदर्यीकरण व उनके विकास की योजना भी उसमें शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें