अखिलेश ने कहा, ललितपुर के बार थानाक्षेत्र के बरखिरिया गांव के पुनू नासिक में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में काम-धंधा बंद हो जाने के उनका परिवार अन्य मजदूरों के साथ पैदल ही चल दिया।
यूपी व मध्य प्रदेश की सीमा पर बालाबेहट में पुलिस ने पुनू व उनकी पत्नी राजाबेटी को आगे बढ़ने से रोक दिया। महिला को वहीं प्रसव पीड़ा हुई। साथी महिलाओं ने घेरा बनाकर नॉर्मल डिलीवरी कराई। राजाबेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया। नासिक से पैदल चलकर बालाबेहट पहुंची गर्भवती महिला की शासन-प्रशासन ने सुध नहीं ली। सपा कार्यकर्ताओं ने उसके गांव पहुंचकर जच्चा-बच्चा का हाल जाना तथा मदद की।