सीएम ने कहा कि मेडिकल, एजुकेशन, पर्यटन, निर्माण एवं विनिर्माण में सबसे ज्यादा रोजगार के अवसर की संभावनाएं हैं। ऐसे में इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ-25 हमारे लिये प्रदेश की छवि को देश और दुनिया के सामने रखने का बेहतर अवसर है। महाकुम्भ धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का समागम है। इस समागम से जुड़ने के लिए दुनिया लालायित है। महाकुम्भ में रोजगार, कौशल विकास, ज्ञान व तकनीक पर विचार विमर्श होना चाहिये। इससे रोजगार सृजन की संभावनाओं और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के कार्यों को नयी दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा हर जनपद में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा तथा टेलीमेडिसिन के कार्यों को और गति देनी होगी। सीएम ने यूपीएसआरटीसी की बसों की संख्या और नये रूट तैयार करने के निर्देश दिये।