फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : रजिस्ट्रेशन के बाद ही होगा 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण, योगी सरकार ने जारी किए आदेश

Fri, 07 May 2021 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को इसके आदेश जारी कर दिए। टीके की दूसरी डोज का कार्य पहले की तरह ही चलेगा। 
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का लिए ऑन स्पॉट पंजीकरण करके कोरोना टीकाकरण की सुविधा को स्वास्थ्य विभाग ने बंद कर दिया है। सोमवार से 45 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को वैक्सीन की पहली डोज ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही दी जाएगी। 
विज्ञापन


वॉक इन माध्यम से ऑन द स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था को सोमवार से बंद कर दिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को इसके आदेश जारी कर दिए। टीके की दूसरी डोज का कार्य पहले की तरह ही चलेगा। 

अभी तक 45 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को टीकाकरण केंद्र पर जाकर सीधे पंजीकरण कराने और टीका लगवाने की सुविधा दी गई थी। गत एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के टीकाकरण में पंजीकरण के बाद टाइम स्लॉट दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


लाभार्थियों की संख्या बढ़ने से टीकाकरण में दिक्कतें आ रही थीं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने ऑन स्पॉट पंजीकरण की सुविधा को बंद कर दिया है।  
विज्ञापन

प्रदेश में 26780 नए मरीज, 353 की मौत

प्रदेश में बृहस्पतिवार को 26780 नए संक्रमित मिले और 353 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। वहीं बीते 24 घंटे में कुल 28902 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। प्रदेश में नए मरीजों की संख्या बीते एक सप्ताह में अब तक की सबसे कम है। लेकिन मौत के मामलों में कोई कमी नहीं आई है। इससे पहले बुधवार को रिकॉर्ड 357 और मंगलवार को 352 संक्रमितों की मौत हुई थी। 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 259844 हो गई है। इस तरह बीते एक सप्ताह में एक्टिव मरीजों की संख्या में 50939 की कमी आई है। 30 अप्रैल 2021 को प्रदेश में 310783 एक्टिव मरीज थे। प्रदेश में अब तक 1425916 लोग संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें से 1151571 मरीज संक्रमण विहीन हो चुके हैं।

कुल 14501 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 199096 मरीज वर्तमा में होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में कुल 42258373 नमूनों की जांच की गई है। मंगलवार को  कुल 225670 नमूनों की जांच की गई। इनमें से 1.12 लाख  नमूने आरटीपीसीआर तकनीक से जांचें गए हैं।

24 घंटे में कम हो गए 5 हजार मरीज
यूपी में 24 घंटे में मरीजों की संख्या में 5 हजार की कमी आई है। 5 मई को प्रदेश में 31165 मरीज मिले थे। जबकि 6 मई को 26780 मरीज मिले हैं। बुधवार को लखनऊ में 1865, मुरादाबाद में 1303, गौतमबुद्ध नगर 1227, मेरठ में 1167, बदायूं में 1057, मरीज मिले हैं। जबकि गोरखपुर में 991, गाजियाबाद में 953, वाराणसी में 796, शाहजहांपुर में 785, कानपुर नगर में 782, झांसी में 717, मुजफ्फर नगर में 704, सहारनपुर में 687 मरीज मिले हैं।

लखनऊ में 65 की मौत
प्रदेश में सबसे अधिक 65 मरीजों की मौत लखनऊ में हुई है। इसके बाद कानपुर नगर में 49, मुजफ्फर नगर में 21, गाजियाबाद में 15, गौतमबुद्ध नगर में 13, मेरठ में 12, वाराणसी में 10 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कुल 353 मरीजों की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें