फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का तंज, यूपी में सिर्फ नाम और नंबर बदलने वाली सरकार

Mon, 02 Dec 2019 11:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सिर्फ नाम और नंबर बदलने वाली सरकार है। सरकार के पौने तीन साल के शासन में जनता को मिला तो कुछ नहीं उल्टे भ्रष्टाचार, उत्पीड़न और बेरोजगारी बढ़ जरूर गई। इतने ही दिनों में लोगों का सरकार के ऊपर से भरोसा उठ गया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने रविवार को बयान जारी कर दावा किया कि लखनऊ से फतेहपुर की यात्रा के दौरान उन्होंने जगह-जगह यही महसूस किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के विकास के सभी दावे झूठे हैं। कहीं भी कोई नया काम होता नहीं दिखा। जगह-जगह लोग शिकायत करते ही दिखाई दिए। कहीं लोग पुलिस के उत्पीड़न से परेशान मिले तो कहीं भ्रष्टाचार से। कहीं पर लोगों ने शिकायत की कि कोई सुनने वाला नहीं है।

तमाम जगह लोग रोजगार न मिलने से परेशान दिखे तो कई लोग ऐसे मिले जिनके कामधाम इस सरकार की गलत नीतियों के कारण बंद हो गए। एक जगह तो लोगों ने यह भी बताया कि नोटबंदी ने उन्हें बर्बाद कर दिया। अखिलेश ने दावा किया कि न तो धान खरीद हो रही है और न उन्हें सरकारी गोदामों से आसानी से खाद व बीज मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह बदले नाम, यूपी डायल-100 नंबर को 112 में तब्दील कर दिया

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने समाजवादी एंबुलेंस और समाजवादी पेंशन से समाजवादी नाम हटा दिए। यूपी डायल-100 नंबर को 112 में तब्दील कर दिया। जो काम समाजवादी सरकार में हुए उनको अपना बताने का अभियान चलाया। यह सरकार गोमाता का भी अपमान कर रही है।

भाजपा के लोगों को पता ही नहीं है कि मक्का और ज्वार की रोटी गैस चूल्हे पर नहीं पकती। भाजपा सरकार बाहर से तेल का आयात कर किसानों के लिए समस्या पैदा कर रही है। यहां सरसों की भरपूर पैदावार होती है। सरकार के तेल आयात करने के कारण किसानों को सरसों का वाजिब लाभ नहीं मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें