फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गांवों में कोरोना मृतक के अंतिम संस्कार के लिए दिए जाएंगे पांच हजार रुपये, निर्देश जारी

Sat, 01 May 2021 01:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से मृतक व्यक्तियों की अंत्येष्टि के लिए मृतक के परिवार के सदस्य को पांच हजार रुपए का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से मृतक व्यक्तियों की अंत्येष्टि के लिए मृतक के परिवार के सदस्य को पांच हजार रुपये का भुगतान किया जाए। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों एवं जिला पंचायत राज अधिकारियों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था की जाएगी। सामान्य रूप से मृत व्यक्तियों का जिस स्थान पर अंत्येष्टि स्थल है उससे कुछ दूरी पर ही कोरोना से मृत व्यक्तियों की अंत्येष्टि का स्थान चिन्हित किया जाए ।



कोविड प्रोटोकॉल के तहत ही ऐसे  व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया जाए। कहा कि अंतिम क्रिया के लिए ऐसे प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाए । यदि परिवार जन अंतिम संस्कार में सहयोग न कर पा रहे हों तो ग्राम पंचायत पांच हजार की धनराशि का उपयोग कर ऐसे व्यक्ति का अंतिम संस्कार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने साफ कहा है कि कोरोना से हुई मौत पर व्यक्ति का अंतिम संस्कार आर्थिक कारणों से किसी भी दशा में प्रभावित न हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें