फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम जन्मभूमि कॉरीडोर : नौ सौ करोड़ से बदलेगी अयोध्या की सड़कों की सूरत, 107 करोड़ की पहली किस्त जारी

Wed, 17 Aug 2022 12:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में सड़कों के विकास के लिए योगी सरकार ने पहली किश्त जारी कर दी है। सरकार ने श्रीकाशी विश्वनाथ की तर्ज पर श्रीराम जन्मभूमि कॉरीडोर का विकास कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में नौ अरब रुपये की लागत से निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर तक मार्ग के निर्माण, सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। योगी सरकार ने परियोजना के लिए 107 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश भी दिये गये हैं।

विज्ञापन


धर्मार्थ कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के अनुसार की ओर से  अयोध्या में श्रीराम मंदिर तक पहुंचने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। सहादतगंज से नया घाट तक 11 किलोमीटर लंबा मार्ग बनाया जाएगा। इसकी सुग्रीव किला होते हुए श्रीराम जन्मभूमि तक कुल लंबाई 566 मीटर है। इसके लिए कुल 39.43 करोड़ रुपये मंजूर किए है।  3 करोड़ 90 लाख 88 हजार रुपये जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि फैजाबाद-अयोध्या मुख्य मार्ग से हनुमान गढ़ी होते हुए जन्मभूमि तक के मार्ग निर्माण के लिए भूमि, भवन के खरीदने और पुनर्वास के लिए 62.78 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें से 3 करोड़ 10 लाख 83 हजार रुपये जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कार्य के मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग और जिलाधिकारी की होगी। सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश भी दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें