फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज: मुख्यमंत्री योगी ने तीन सदस्यीय कमेटी का किया गठन, एक सप्ताह में देगी रिपोर्ट

Wed, 30 Aug 2023 03:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज की जांच के लिए योगी सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है जिसके अध्यक्ष कमिश्नर मेरठ होंगे। कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसके अध्यक्ष कमिश्नर मेरठ होंगे। इस तीन सदस्यीय कमेटी में आईजी मेरठ और डीआईजी मुरादाबाद शामिल हैं। कमेटी एक सप्ताह में मामले की जांच कर सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन


लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया और प्रदेश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन किया। लखनऊ में वकीलों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका। हालांकि, प्रदर्शन के कुछ ही देर बाद जांच कमेटी बनाने के फैसले की खबर आ गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें