फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुआ जीपीएफ व सीपीएफ की ब्याज दरों में बदलाव, यह रहेगी मौजूदा दर

Sat, 28 Apr 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो पिक्चर
विज्ञापन

केंद्र के फैसले के बाद प्रदेश सरकार ने भी कर्मचारियों के जीपीएफ (जनरल प्राविडेंट फंड) व सीपीएफ (कंट्रीब्यूट्री प्राविडेंट फंड) की ब्याज दरें घोषित कर दी हैं। वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के लिए ब्याज दरें मौजूदा स्तर पर बरकरार रहेगी।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव वित्त संजीव मित्तल ने शुक्रवार को अप्रैल से जून के लिए जीपीएफ व सीपीएफ की ब्याज दरों की अधिसूचना जारी कर दी। इसमें ब्याज दरें 7.6 फीसदी घोषित की गई है।

जनवरी से मार्च 2018 की तिमाही में भी ब्याज दरें इसी स्तर पर थीं। सरकार का यह फैसला नौकरी पेशा वर्ग के लिए राहत भरा है। पिछली कई तिमाही से ब्याज दरों में कटौती की जा रही थी।
विज्ञापन


मार्च 2015 से जनवरी-मार्च की तिमाही तक ब्याज दरों में 1.1 फीसदी की कटौती हो चुकी है। शासन के एक अधिकारी ने बताया कि सितंबर 2016 के बाद संभवत: यह पहली तिमाही है जिसमें ब्याज दरों में कटौती नहीं हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें