फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने माना, यूपी में इंटेलिजेंस सिस्टम फेल!

Sat, 26 Jul 2014 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को यूपी के सहारनपुर में भड़के बवाल के बाद जागी यूपी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए एक हाई लेवल बैठक बुलाकर सभी बड़े अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन


सरकार ने यह भी मान लिया कि यूपी में इंटेलिजेंस सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सहारनपुर में तैनात इंटेलिजेंस अफसरों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि इंटेलिजेंस अफसरों द्वारा ऐसी घटनाओं की जानकारी उच्च अधिकारियों को समय से क्यों नही दी जाती है।

सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बवाल बढ़ने के बाद निर्देश दिए हैं कि सहारनपुर बवाल में शामिल असमाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी अराजक तत्व को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में लिप्त होने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर शहर में पर्याप्त पीएसी एवं केन्द्रीय अर्धसैनिक बल तैनात कर शहर में शांति व्यवस्था कायम की जाए।
विज्ञापन

कर्फ्यू लगाने का भी दिया आदेश

आलोक रंजन ने कहा कि जरूरत के मुताबिक सहारनपुर के अन्य इलाकों में भी कर्फ्यू लगाकर माहौल को काबू में किया जाए।

मुख्य सचिव शनिवार को शास्त्री भवन स्थित अपने ऑफिस में कानून-व्यवस्था की साप्ताहिक समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सहारनपुर के आस-पास के जिलों से भी पुलिस बल तत्काल तैनात करा दिया जाए। बैठक में प्रमुख सचिव गृह राकेश बहादुर, पुलिस महानिदेशक एएल बनर्जी, सचिव गृह राजीव अग्रवाल और कमल सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें