फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ रोजगार देने का सरकार का दावा खोखलाः कांग्रेस प्रदेश लल्लू

Sun, 28 Jun 2020 09:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के सवा करोड़ रोजगार देने के दावे को झूठा करार दिया है। इसे प्रदेश के बेरोजगारों के साथ छल और धोखाधड़ी बताया है। रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा सरकार सवा करोड़ रोजगार देने का दावा कर रही है, लेकिन यह कोरा झूठ है। भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को ठग रही है।   

विज्ञापन


लल्लू ने कहा कि हकीकत यह है कि पिछले 45 साल में बेरोजगारी की दर सबसे अधिक है। यह सरकारी आंकड़ा है। बेरोजगार युवाओं को नौकरी मांगने पर लाठियां बरसाई जातीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई ऐसी भर्ती नहीं है, जिसको सही समय पर पूरा किया गया हो। जो काम लोग सदियों से करते आ रहे हैं, सरकार उसे यह बता रही है कि यह रोजगार उन्होंने दिया है। इस गोरखधंधे और ठगी को जनता माफ नहीं करेगी।  

लल्लू ने कहा कि कोरोना महामारी अपने साथ आर्थिक तबाही भी लेकर आई है। उतर प्रदेश का कांच उद्योग, पीतल उद्योग, कालीन उद्योग, बुनकरी, फर्नीचर उद्योग, चमड़े का उद्योग, होजरी, डेयरी, मिट्टी बर्तन उद्योग आदि को तेज झटका लगा है। कुटीर और लघु उद्योग मंदी की मार सह रहे हैं। प्रदेश में रोजाना कहीं न कहीं से आर्थिक तंगी के वजह से लोग आत्महत्या कर रहे हैं। अकेले बांदा जिले में लॉकडाउन के दौरान 20 लोगों के आत्महत्या करने की खबरें आ चुकी हैं।   
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि बनारस में कोरोना संकट के पहले से ही कराह रहे सिल्क उद्योग में एक लाख अकुशल मजदूरों की छंटनी हो चुकी है। भदोही के कालीन उद्योग में लगभग 1200 करोड़ रुपये का निर्यात ठप पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें