फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: संघ ने लिया सरकार और भाजपा संगठन के कामकाज का फीडबैक, आज होगी समन्वय बैठक

Sun, 18 Jul 2021 04:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रविवार को सरकार और भाजपा संगठन की समन्वय बैठक होगी। इसमें संघ के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे। संभावना है कि सरकार और संगठन के साथ ही विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव और कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी तैयारियों में जुट गया है। यहां शनिवार को पश्चिम व पूर्वी क्षेत्र प्रचारकों के साथ हुई बैठक के पहले दिन सरकार और संगठन के कामकाज का फीडबैक जुटाया गया है।

विज्ञापन


रविवार को सरकार और भाजपा संगठन की समन्वय बैठक होगी। इसमें संघ के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल होंगे। संभावना है कि सरकार और संगठन के साथ ही विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

बैठक में संघ पदाधिकारियों ने शाखा के विस्तार, सावन में होने गुरुदक्षिणा कार्यक्रम, सरकार और भाजपा के संगठन के कामकाज के बारे में प्रचारकों से फीडबैक लिया है। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में संघ के अनुषांगिक संगठनों को तैयार करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही विधायकों के कामकाज की भी जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि फीडबैक के आधार पर ही रविवार को होने वाली बैठक में आगे चर्चा होगी। दूसरे दिन की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक दूसरे दिन की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर सरकार और संगठन की तैयारियों के बारे में चर्चा होगी। धर्मांतरण, जनसंख्या नियंत्रण और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, भाजपा व संघ के समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाले सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, क्षेत्र प्रचारक पूर्वी अनिल कुमार और पश्चिम क्षेत्र के प्रचार महेशजी शामिल हुए।

विज्ञापन

हर गांव में तैनात किए जाएंगे पांच-पांच स्वयंसेवक

पहले दिन की बैठक में सरकार के कामकाज को जमीन पर उतारने में स्वयंसेवकों की भूमिका पर भी चर्चा हुई। बैठक में संघ ने भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लोगों का जीवन बचाने के लिए जमीन पर उतरकर काम करने का फैसला किया।

संघ ने तय किया है कि हर गांव में संघ कम से कम पांच स्वयंसेवक तैनात करेगा। ये स्वयंसेवक गांवों में लोगों को इलाज व दवा आदि की व्यवस्था का संचालन करेंगे और लॉकडाउन की स्थिति पर गरीबों के खानपान की व्यवस्था करने में मदद करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें