फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्राथमिक शिक्षकों के लिए खुशखबरी, बढ़ाया गया एआरपी और डायट मेंटर का भत्ता; इतने हजार का होगा फायदा

Sat, 19 Jul 2025 09:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

UP primary teachers: यूपी के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। शिक्षकों का एआरपी-एसआरजी और डायट मेंटर का भत्ता बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
बढ़ेगा प्राइमरी स्कूलों के टीचरों का भत्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, इनोवेशन व निपुण विद्यालय बनाने के लिए शिक्षकों को अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) व स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) की जिम्मेदारी दी जाती है। 

विज्ञापन


शासन ने एआरपी व एसआरजी के वाहन भत्ते में दो-दो हजार और डायट मेंटर के भत्ते 1000 रुपये की वृद्धि की है। साथ ही 500 रुपये प्रतिमाह स्वनिर्मित शिक्षण अधिगम सामग्री के लिए भी दिया जाएगा। प्रदेश भर में लगभग 4,400 एआरपी, 225 एसआरजी व 885 डायट मेंटरों को शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्य में लगाया जाता है।

बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 2019 में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए एआरपी व एसआरजी को 2500 और डायट मेंटर को 1000 रुपये प्रतिमाह वाहन भत्ता देने का फैसला हुआ था।
विज्ञापन


 इसे संशोधित करते हुए क्रमश: 4500 व 2000 रुपये करने की सहमति दी गई है। उन्होंने कहा है कि एआरपी-एसआरजी को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रेरित करने, शैक्षिक गतिविधियों में प्रतिस्पर्धा व गुणवत्ता बढ़ाने के लिए सीमैट प्रयागराज में प्रशिक्षण भी कराया जाएगा। साथ ही निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को समय से पाने वाले और बेहतर कार्य करने वाले एआरपी, एसआरजी व डायट मेंटर को दूसरे राज्यों में शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें