सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने अफसरों से कहा है कि मुंबई रूट पर चलने वाली रेगुलर ट्रेनों में स्लीपर और थर्ड एसी कोच बढ़ाए जाएं। जरूरत पड़ने पर नई ट्रेनें भी चलाई जा सकती हैं। इसके लिए संबंधित प्रस्ताव तैयार करके बोर्ड को भेजे जाएंगे।
डुप्लीकेट पुष्पक और नई ट्रेन की मांग
दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्पल के अनुसार, लंबे समय से डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस चलाने और गोमतीनगर से मुंबई के लिए नई ट्रेन शुरू करने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रस्तावों पर गंभीरता नहीं दिखाने से यात्री परेशानी झेल रहे हैं।