फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : आठ दिसंबर से आरक्षित सीटों पर बसपा की हुंकार, सतीश चंद्र मिश्रा मंडलवार शुरू करेंगे अभियान

Sun, 05 Dec 2021 09:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रविवार को बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के लखनऊ स्थित कार्यालय पर आरक्षित सीटों के  ब्राह्मण कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में अभियान शुरू करने की रणनीति पर चर्चा की गई। दरअसल प्रदेश की 86 आरक्षित सीटों पर बसपा अपना फार्मूला लागू करने के प्रयास में है। 
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरक्षित सीटों पर चुनावी माहौल तैयार करने केलिए बसपा आठ दिसंबर से चुनावी शंखनाद करेगी। पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा बुधवार से मंडलवार अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इन सभी सीटों पर खास तौर से ब्राह्मणों को साधकर दलित-ब्राह्मण फार्मूला लागू करने की पूरी मशक्कत की जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के लखनऊ स्थित कार्यालय पर आरक्षित सीटों के  ब्राह्मण कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में आरक्षित सीटों पर बसपा का अभियान शुरू करने की रणनीति पर चर्चा की गई। दरअसल प्रदेश की 86 आरक्षित सीटों पर बसपा अपना फार्मूला लागू करने के प्रयास में है। बसपा सुपीमो मायावती कह चुकी हैं कि इन सीटों पर दलित-ब्राह्मण को एकजुट किया जाए। 

पार्टी का मानना है कि यदि यह फार्मूला काम कर गया तो राह आसान हो जाएगी। इसके अलावा इन सीटों पर ओबीसी, जाटों एवं मुस्लिमों को जोड़ने की मशक्कत भी की जा रही है। खास तौर से ब्राह्मणों को साधने की जिम्मेदारी सतीश चंद्र मिश्रा के पास है। आठ दिसंबर से वह मंडल स्तर पर वहां जुड़ी आरक्षित सीटों का सम्मेलन करेंगे। 
विज्ञापन


बसपा को दिया समर्थन 
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि बैठक में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष आशीष भारती, झांसी से जिला पंचायत सदस्य, दिनेश देशमुख, आदर्श संग्राम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम भारती, उपाध्यक्ष पद्मावती, महामंत्री प्रतीक पांडेय आदि ने बहुजन समाज पार्टी को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें