फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बागी हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, स्कूलों को बंद करने का किया विरोध; पार्टी छोड़ने की अफवाह

Sun, 13 Sep 2026 09:01 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Kaushal Kishore: पूर्व केंद्रीय मंत्री और मोहन लालगंज से पूर्व सांसद कौशल किशोर के स्वर भाजपा के खिलाफ होते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
कौशल किशोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पारख महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशल किशोर रविवार को भाजपा पर हमलावर दिखे। उन्होंने अपने संगठन पारख महासंघ के बैनर तले राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आत्मसम्मान रैली की। रैली में उन्होंने सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद करने और आउटसोर्सिंग व्यवस्था चलाने पर गंभीर आपत्ति जताई।

विज्ञापन


कौशल किशोर ने कहा कि पूरे देश में करीब 90 हजार सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं। यह लोगों के आत्मसम्मान पर हमला है। नौकरी में आउटसोर्सिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों के शोषण हो रहा है। पारख महासंघ इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। महासंघ आउटसोर्सिंग कर्मियों, कोटेदारों, शिक्षामित्रों, मजदूरों और शोषित वर्ग के आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ेगा।

उन्होंने राष्ट्र प्रेरणा स्थल की तर्ज पर राष्ट्रव्यापी प्रेरणा स्थल बनाकर इसमें वीरांगना ऊदा देवी, शहीद भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की ऊंची प्रतिमाएं स्थापित करने की मांग की। कहा कि इन क्रांतिकारियों ने जिस उद्देश्य से बलिदान दिया, उसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। नेपाल में स्थित बेगम हजरत महल की समाधि के अंश लखनऊ लाकर सम्मानपूर्वक स्थापित करने की भी मांग की। उन्होंने दावा किया कि रैली में प्रदेश के सभी जनपदों और करीब 20 प्रदेशों से लगभग 50 हजार लोग पहुंचे थे। हालांकि, मौजूद लोगों ने संख्या 15 से 20 हजार होने का अनुमान लगाया।
विज्ञापन


भाजपा छोड़ने की चर्चा को बताया अफवाह
कौशल किशोर ने भाजपा छोड़ने की चर्चाओं को विरोधियों की चाल बताया और रैली को गैर राजनीतिक कहा। इस रैली से इलाके के भाजपा नेताओं और संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने दूरी बनाए रखी। हालांकि, मोहनलालगंज विधायक अमरेश रावत रैली में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पारख महासंघ सभी के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा। विधायक जय देवी कौशल, विकास किशोर, श्वेता किशोर, ज्ञान सिंह, पूर्व पार्षद तारा चंद्र रावत और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम विलास रावत सहित कई ब्लॉक प्रमुख, प्रधान और बीडीसी सदस्य भी इस रैली में उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें